गाजियाबाद लोनी नगर पालिका अंतर्गत आने वाली कंचन पार्क कॉलोनी में सुबह सवेरे हुई हृदयविदारक घटना
1 year ago
रविन्द्र बंसल प्रदेश प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़ गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका अंतर्गत आने वाली कंचन पार्क कॉलोनी में सुबह सवेरे हुई हृदयविदारक घटना। कॉलोनी के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में लगी भीषण आग में झुलसने से एक ही परिवार के महिला सहित तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा घटना का निरीक्षण कर घायलों को समुचित उपचार व मृतकों को उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शमशाद व शाहनवाज पुत्रगण हाजी फारूक अपने परिवार सहित कंचन पार्क कॉलोनी लोनी में रहते हैं। रविवार भोर में शॉर्ट सर्किट से उनके मकान में आग लग गई देखते ही देखते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड द्वारा आज को बुझाने का प्रयास किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने घायल अवस्था में आयशा ( 30) पत्नी शमशाद जान मोहम्मद ( 4) पुत्र शमशाद और उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में गुलबहार पत्नी शाहनवाज 32 वर्ष, जीशान पुत्र शाहनवाज उम्र 7 वर्ष, आयन पुत्र शाहनवाज उम्र 4 वर्ष शान मोहम्मद पुत्र शमशाद उम्र 8 वर्ष की आग में झुलसने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल को देखने के लिए एवं समुचित उपचार के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिलाधिकारी लोनी जीटीबी अस्पताल दिल्ली पहुंचे उन्होंने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अल सुबह हुई इस दर्दनाक घटना के कारण कॉलोनी में हाहाकार मचा हुआ है। घटनास्थल पर लोगों का तांता लगा हुआ है।