April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘देश को उसका गौरव लौटाएंगे…यूक्रेन में जंग रुकवाएंगे’, अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। अपनी मां की दी हुई बाइबल पर हाथ रखकर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। इस दौरान उनके पास वो बाइबल भी होगी, जिस पर हाथ रखकर अब्राहम लिंकन ने शपथ ली थी। अपने शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ यानी MAGA विक्ट्री रैली की। इस रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों और विशिष्ट अतिथियों के सामने कई एलान किए। ट्रंप ने रैली में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा और कहा कि वो यूक्रेन-रूस की जंग रुकवाएंगे।

मागा विक्ट्री रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं यूक्रेन मं युद्ध रुकवाऊंगा। उन्होंने ये भी कहा कि मैं मध्य-पूर्व में जारी अव्यवस्था को भी रोकूंगा और तीसरा विश्व युद्ध भी नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि आप सोच नहीं सकते कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के मैं कितना करीब हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विक्ट्री रैली में कहा कि हम अपने देश को पहले से कहीं ज्यादा महान बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल दोपहर अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाएंगे। यानी डोनाल्ड ट्रंप ने बिना नाम लिए जो बाइडेन के कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए।

डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने निवर्तमान उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को चुनाव में शिकस्त दी है। कमला हैरिस को ट्रंड ने सभी 7 स्विंग स्टेट में भी पछाड़ा। डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले 2017 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। वो अमेरिका में अवैध घुसपैठ के खिलाफ रहे हैं। पहली बार राष्ट्रपति रहने के दौरान ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी कराई थी। इस बार शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने अहम बयान दिया कि पड़ोसी देश कनाडा से घुसपैठ होती है। उन्होंने चीन, कनाडा पर टैरिफ लगाने का भी एलान किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति बनते ही वो 200 कार्यकारी आदेश यानी एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तखत करेंगे। इन ऑर्डर के तहत वो बड़े कदम उठा सकते हैं।