ये रिश्ता क्या कहलाता है : चारू देगी अभीर को धोखा? मंडप से होगी गायब
नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है क्योंकि अभीर चारू से शादी नहीं बल्कि कियारा से शादी करने वाला है। हालांकि इस ट्विस्ट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। बीते एपिसोड में आपने देखा कि आरके अभीरा को अरमान के सामने करेगा प्रपोज़ जबकि शिवानी की पोद्दार हाउस में एंट्री होगी। आज शिवानी और कावेरी का आमना-सामना होने वाला है।
अरमान और आरके में लगी होड़
आज के एपिसोड में अभीर और चारू का संगीत है। आरके भी शिवानी को लेकर संगीत में पहुंच चुका है लेकिन तभी लाइट चली जाती है और शिवानी और कावेरी का आमना-सामना होता है लेकिन दोनों ही अंधेरे में एक दूसरे को पहचान नहीं पाती हैं। कावेरी शिवानी से उसके बारे में पूछती है लेकिन शिवानी कुछ नहीं कहती और आवाज को पहचानने की कोशिश करती है। जबकि अंजाने में अंधेरे में माधव शिवानी का हाथ पकड़ लेता है लेकिन तभी लाइट आ जाती है और कावेरी को देखकर शिवानी के होश उड़ जाते हैं। वहीं अरमान और आरके में ढोल बजाने का कंपटीशन चल रहा है और दोनों अभीरा को खुश करने में लगे हैं।
शिवानी को देखकर उड़े कावेरी को होश
आगे दादीसा को देखकर शिवानी घर जाने की बात करती है जबकि दादीसा के शिवानी को देखकर घबरा जाती है। वहीं अभीरा और आरके को साथ देखकर अरमान को जलन होती है। वो घर आकर बहुत परेशान होता है लेकिन माधव उसे समझाता है कि अपने रिश्ते को बचाने के लिए एक बार बातचीत करके देखों। अब अरमान अभीरा से बात करने का प्लान बनाने वाला है लेकिन आरके अभीरा के सामने आपने प्यार का इजहार करने वाला है। जिसे देखकर अरमान और अभीरा का बचा-कुचा रिश्ता भी टूट जाएगा।
