April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Netflix Releases in November 2021: नवंबर में ये फिल्में करेंगी आपका भरपूर मनोरंजन

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स दर्शकों की पहली पसंद हैं। यहा एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ है। नेटफ्लिक्स पर आपको अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी। जिसमें एक्शन, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर मूवी शामिल हैं। आपके मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स पर काफी कुछ है। नवंबर के महीने में नेटफ्लिक्स कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जिन्हें देख आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

रेड नोटिस

रेड नोटिस 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें गैल गैडोट, रयान रेनॉल्ड्स और ड्वेन द रॉक जॉनसन हैं। रेड नोटिस एक एक्शन फिल्म है, जिसका फैंस को काफी इंतजार था। काफी समय से दर्शकों में इस फिल्म का बज बना हुआ था।

धमाका

कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म धमाका भी रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन राम माधवनी ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक एक सनकी एक्स टीवी न्यूज एंकर की भूमिका निभा रहे हैं।

नारकोस: मैक्सिको 3

नारकोस: मैक्सिको का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। ये नेटफ्लिक्स की हिट ड्रामा सीरीज का तीसरा सीजन है, जो नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। ये सीरीज ड्रग कार्टेल पर आधारित है और भारत समेत पूरी दुनिया में इसके फैंस मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *