इंटरनेशनल

मदद के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, विश्व बैंक और अन्य सहयोगी देशों से मांगा आर्थिक सहयोग

शेयर करें:

नई दिल्ली। पाकिस्तान को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि भारत उसके हर हमले को विफल कर देगा। भारत के द्वारा किए गए जबर्दस्त जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। हालात यह है कि पाकिस्तान अभी से दुनिया भर के आगे मदद के लिए गिड़गिड़ाने लगा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने विश्व बैंक से और अधिक लोन मांगा है। पाकिस्तान ने अपने अन्य सहयोगी देशों से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के द्वारा उसे पहुंचाए गए भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के आगे हाथ फैलाया है।

पाकिस्तान सरकार के आर्थिक सलाहकार विभाग के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हुए अधिक ऋण देने की अपील करते हैं। साथ ही राष्ट्र से दृढ़ रहने का आग्रह किया गया है। इस पोस्ट के साथ वर्ल्ड बैंक को टैग भी किया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान पहले से ही भारी कर्ज में डूबा हुआ है। वहीं आर्थिक दृष्टिकोण से भी पाकिस्तान के हालात जर्जर हैं। ऐसे में पाकिस्तान अब परेशान हो गया है।

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवाओं को भी प्रतिबंधिध कर दिया था। भारत के इन फैसलों से पाकिस्तान को और अधिक आर्थिक झटका लगने वाला है। आपको बता दें कि आज ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठक होनी है। इस बैठक में संभावना है कि चीन पाकिस्तान को आर्थिक मदद दे। वैसे भी भारत भी आईएमएफ के प्रबंधन का हिस्सा है और इस बैठक में भारतीय अधिकारी पाकिस्तान को उसकी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीति के लिए बेनकाब करेंगे और आर्थिक मदद रोकने की अपील करेंगे।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें