August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शन के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को दी खुली धमकी

नई दिल्ली। ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैसेज जारी करते हुए खामेनेई को खुली धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलवाता है और उन्हें बेरहमी से मारता है, जो कि उनकी आदत है, तो अमेरिका उन लोगों की मदद के लिए आगे आएगा। ट्रंप ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और कार्रवाई के लिए तत्पर हैं।

ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक कारणों की वजह से 30 दिसंबर, 2025 को शुरू हुआ सरकार विरोधी प्रदर्शन धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। डेथ टू डिक्टेटर और मुल्ला देश छोड़ो जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में अब तक 6-7 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है। ईरान का Gen Z भी इस प्रदर्शन से जुड़ रहा है और अब यह प्रदर्शन ईरान के कई विश्वविद्यालयों तक पहुंच गया है। बता दें कि अभी हाल ही में ईरान-इजरायल युद्ध के चलते ईरानी अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के चलते पहले से ही अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं ऐसे में अब यह प्रदर्शन ईरान की सरकार के लिए नई चुनौती बन गया है। ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा सरकार के द्वारा मंजूर किए जाने की भी खबर है, इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इससे पहले साल 2022 में पुलिस हिरासत में एक 22 वर्षीय युवक महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में देशभर में प्रदर्शन हुए थे। मौजूदा प्रदर्शन को ईरान का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने गृह मंत्री को निर्देश दिया था कि वो प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर मामला सुलझाएं, मगर इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *