February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। भारत अब दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। वर्ल्ड इको आउटलुक की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। भारत ने जापान को पछाड़ते हुए नंबर चार पर कब्जा जमा लिया है। भारत की जीडीपी अब 4.187 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है जबकि जापान की जीडीपी 4.186 ट्रिलियन डॉलर है। अर्थव्यवस्था के मामले में इस तरह अब अमेरिका, चीन और जर्मनी ये तीन देश ही भारत से आगे हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया कि भारत इस साल के अंत तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मगर बाद में आउटलुक रिपोर्ट ने बताया कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है।

आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस साल 2025 में भारत की जीडीपी 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रोथ कर सकती है। आईएमएफ के अनुसार भारत साल 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है। हालांकि जर्मनी को पछाड़कर नंबर तीन की पोजिशन पर आने में भारत को अभी 2028 तक का इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार नंबर तीन पर काबिज जर्मनी की जर्मनी की जीडीपी 4.744 ट्रिलियन डॉलर है।

वहीं चीन और अमेरिका इस मामले में काफी आगे हैं। 30.507 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। जबकि चीन की जीडीपी 19.231 ट्रिलियन डॉलर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, हर भारतीय के लिए गर्व का दिन। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि आंकड़ों से परे है। यह वह रास्ता है जिस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर साथ-साथ चल रहे हैं। पीएम के साहसिक फैसले, दृढ़ संकल्प और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं में उनके विश्वास ने इस बदलाव को प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed