April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, कोलंबिया ने पाकिस्तान के पक्ष में जारी बयान वापस लेने का किया एलान

बोगोटा। भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है। सांसद शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के पक्ष में जारी बयान को वापस लेने का एलान किया है। साथ ही कोलंबिया ने कहा है कि वो आतंकवाद के मसले पर भारत के पक्ष में है। कोलंबिया ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में आतंकियों की जगह वहां आम लोगों के मरने की बात कहते हुए दुख जताया था। भारत की ओर से कोलंबिया को हकीकत बताई गई। जिसके बाद उसने बयान वापस लेने का फैसला किया। कोलंबिया जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बनने वाला है। इस लिहाज से कोलंबिया से अपना रुख मनवाकर भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

कोलंबिया पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शशि थरूर ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी। शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनियो ने मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि कोलंबिया की सरकार को पूरा भरोसा है कि जो स्पष्टीकरण भारत से मिला है और वास्तविक स्थिति, संघर्ष और कश्मीर में जो भी हुआ, उसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल हुई है। उसके आधार पर हम बातचीत जारी रख सकते हैं। इससे पहले शशि थरूर ने कोलंबिया के रुख पर चिंता जताई थी। शशि थरूर ने कहा था कि कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया से भारत थोड़ा निराश है।

भारत ने तमाम देशों में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। शशि थरूर के नेतृत्व में भी एक दल अमेरिका, कैरेबियाई देशों और कोलंबिया वगैरा में भारत का पक्ष रख चुका है। पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या की थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों के 9 बड़े ठिकानों को मिट्टी में मिलाया था। फिर जब पाकिस्तान की सेना ने जवाब देने की कोशिश की, तो भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना ने पलटवार कर पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर बड़ा नुकसान किया था। साथ ही दुश्मन के 2 रडार स्टेशन भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *