April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप केस में जमानत, आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी

नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दुष्कर्म के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। जिस महिला ने सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था वो अब अपने बयान से पलट गई है। कोर्ट में दिए हलफनामे में महिला ने कहा है कि वो सनोज मिश्रा के साथ रिलेशनशिप में थी और उसकी मर्जी से ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। महिला ने यह भी बताया कि सनोज के कुछ विरोधियों के बहकावे में आकर उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस ने 31 मार्च को सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने महिला के बयान के आधार पर सनोज मिश्रा को 10 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह केस यौन शोषण के झूठे आरोपों की प्रवृत्ति को दर्शाता है। आजकल समाज में इस प्रकार के झूठे केस बहुत बढ़ गए हैं। जज ने यौन उत्पीड़न के झूठे मामलों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हर झूठी शिकायत से आरोपी की छवि को गहरा नुकसान तो पहुंचता ही है, समाज में उसके लिए अविश्वास का माहौल बन जाता है।

जिस महिला ने सनोज पर रेप का आरोप लगाया था वो टिकटॉक वीडियो बनाती थी। उसका कहना था कि 2020 में वो इंस्टाग्राम के जरिए सनोज मिश्रा के संपर्क में आई। उस दौरान वह झांसी में रहती थी। उसने सनोज पर तीन बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था। आपको बता दें कि प्रयागराज में इसी साल संपन्न हुए महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा जो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के चलते रातों रात वायरल हुई थी, उसे सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म दि डायरी ऑफ मणिपुर में बतौर हीरोइन कास्ट किया है। मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने के बाद ही सनोज चर्चा में आ गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *