…तो इसलिए भारतीय टीम को पाकिस्तान से झेलनी पड़ गई करारी शिकस्त, विराट कोहली ने बताई वजह
नई दिल्ली। जिसकी कभी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। कभी ख्वाबों में भी नहीं सोचा था। कभी जेहन में ऐसे ख्यालात आने से भी गुरेज किया करते थे, लेकिन इसे अफसोस नहीं तो और क्या कहेंगे कि कल वो गया जिसकी हमने कभी कल्पना ही नहीं की थी। अफसोस इसलिए क्योंकि कल भारतीय क्रिकेट टीम को हार का मुंह देखना पड़ गया। अब आप कहेंगे कि कोई बात नहीं, खेल में हार-जीत का सिलसिला तो लगा ही रहता है। इसमें इतना मायूस होने की बात नहीं है। बिल्कुल आप भी 100 फीसद नहीं, बल्कि 101 फीसद सही हैं कि खेल में हार-जीत का सिलसिला जारी रहता ही है, लेकिन फिर भी, भारत को यह मैच नहीं हारना चाहिए था। क्योंकि यह पाकिस्तान के साथ था और इतिहास गवाह है कि जब कभी-भी पाकिस्तान के साथ मैच होता है, तो भारत के लिए जीतना जरूरी हो जाता है, लेकिन इस बात का मलाल रहेगा कि पाकिस्तान ने भारत को हार का स्वाद चखा दिया।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टी-20 इतिहास में आज तक पाकिस्तान कभी-भी भारत को नहीं हरा पाया था, लेकिन कल शायद कुदरत को कुछ ही और मंजूर था। इसलिए तो हमने आपसे कहा कि कल वो गया जिसकी कभी कल्पना नहीं की गई थी। आपको बताते चले कि भारतीय टीम का शुरूआती प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पूरे 20 ओवर में भारतीय टीम 151 रन बनाने में कामयाब रही, जो खेल के इस छोटे प्रारूप और पाकिस्तानी विरोधी टीम के लिहाज से देखे तो काफी बौना रहा। शायद आपको यह जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि भारतीय टीम का शुरूआती प्रदर्शन देखकर ऐसा कहना मुश्किल लग रहा था कि टीम इस अंक तक भी पहुंच पाएगी, लेकिन विराट कोहली और ऋसभ पंत ने स्थिति को काबू में रखते हुए टीम को इस स्कोर तक लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद जब पाकिस्तान की बारी आई, तो बाबर आजम ने बिना किसी दबाव के भारतीय टीम को इस लक्ष्य को भेदकर इतिहास को बदलते हुए दुबई के मैदान में जीत का परचम फहारा कर दी दम लिया।
वहीं, पहली बार भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ गया। जैसा कि विराट कोहली एंड कंपनी इसे आम मैच बता रहे थे, लेकिन जैसा कि हम सबको पता है कि यह कोई आम मैच नहीं था। खैर, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टीम के हारने की पीछे की वजह साझ करते हुए कहा कि इस बात में कोई दोमत नहीं है कि पाकिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। विराट ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हम जिस तरह अपनी रणनीति में अमल करना चाहते थे, वैसा नहीं कर पाए। उन्होंने हर डिपार्टमेंट में हमसे अच्छा प्रदर्शन किया है। निश्चित तौर पर हमारी टीम ऐसी नहीं है कि खतरे की घंटी बजा दे। ये टूर्नामेंट का शुरूआत है, अंत नहीं है।
विराट कहोली ने बताया कि जब आप अपनी पारी की शुरूआत में तीन विकेट गंवा देते हैं, तो स्थिति आपके लिए काफी चुनौतिपूर्ण हो जाता है। खासकर जब आपको पता होता कि ओस अपनी भूमिका निभाएगी, तब स्थिति आपके लिए और मुश्किल हो जाती है। इस बात में कोई दोमत नहीं है कि पाकिस्तान ने हमसे अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट ने अपने इन अल्फाजों से टीम को निराशा की स्थिति बाहर निकलाने के लिए कहा कि यह टूनामेंट की शुरूआत है। अंत नहीं है। अब देखना यह होगा कि टीम का शुरूआती प्रदर्शन कैसा रहता है।
