April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेरठ थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा आर्मी बिल्डिंग के खाली खंडहर में मिले अज्ञात महिला के शव/हत्या की घटना का सफल अनावरण, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल ईंट बरामद

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके/हिंद फोकस न्यूज़                                                                थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा आर्मी बिल्डिंग के खाली खंडहर में मिले अज्ञात महिला के शव/हत्या की घटना का सफल अनावरण, एक हत्यारोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल ईंट बरामद

 

 

मेरठ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.06.2025 को थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत आरवीसी कट गांधी बाग गेट नं0-2 के सामने खण्डहर वाली बिल्डिंग (आर्मी बिल्डिंग) में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 40 वर्ष का शव पडा हुआ मिला। उक्त अज्ञात महिला के शव को देखने पर प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात महिला की निर्मम हत्या की गयी है। अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करने के भरसक प्रयास किये गये तथा मृतका अज्ञात व अज्ञात अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी की गयी तथा सीसीटीवी कैमरा फुटेज विभिन्न स्थानो की चैक की गयी। उक्त सम्बन्ध में वादिया उ0नि0 शशि की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 149/2025 धारा 103(1),238 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा उक्त हत्याकाण्ड के शीघ्र/सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैन्ट के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सदर बाजार को आवश्यक निर्देश दिए गये थे। *पुलिस द्वारा की कार्यवाही/जांच से हत्या की घटना करने में अभियुक्त करतार पुत्र तोताराम निवासी मंशादेवी मन्दिर के पास सैक्टर-7 जागृति विहार थाना मेडिकल मेरठ (उम्र 50 वर्ष जाति जाटव), हाल पता- पार्किंग टोनाल घंटाघर थाना देहली गेट जनपद मेरठ का नाम प्रकाश में आया। थाना सदर बाजार पुलिस व स्वाट टीम द्वारा उपरोक्त हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त करतार को दिनांक 12.06.2025 को रेलवे स्टेशन के पास पुराने बने यार्ड खण्डहर से थोडा पहले समय 23.40 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त करतार ने पूछताछ करने पर मृतका महिला के साथ गलत काम (दुराचार) कर ईटों से निर्मम हत्या करना स्वीकार किया गया। दिनांक 13.06.2025 को अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 2 ईटों को घटनास्थल के पास बनी झाडियों से बरामद कर लिया गया है। मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व अभियुक्त के बयानों से धारा 64 बीएनएस की वृद्धि की गयी। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त करतार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

करतार पुत्र तोताराम नि0 मंसा देवी मन्दिर के पास सेक्टर 7 जागृति विहार थाना मेडिकल जनपद मेरठ हाल पता-पार्किंग टोनाल घण्टाघर थाना देहली गेट मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दो ईंटे

गिरफ्तार करने वाली टीमः 1.प्रभारी निरीक्षक मुनेश कुमार शर्मा थाना सदर बाजार 2.उ0नि0 सचिन कुमार थाना सदर बाजार 3.उ0नि0 सतेन्द्र कुमार थाना सदर बाजार 4.उ0नि0 अभिलाष कुमार थाना सदर बाजार 5.का0 कमल पवाँर थाना सदर बाजार 6.का0 सुरेन्द्र शर्मा थाना सदर बाजार 7.का0 चन्द्रेश कुमार थाना सदर बाजार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *