कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ा जनसैलाब
हिंद फोकस न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर में श्री केदारेश्वर सेवा समिति द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का विशाल भव्य आयोजन किया गया। इसमें विश्व विख्यात मा कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा शिव महापुराण कथा की महिमा का बहुत ही मार्मिक सुंदर मनोहारी मंत्रमुग्ध कर देने वाला अपनी पवित्र मधुर वाणी द्वारा किया तो हजारों की संख्या में भक्तगण शिव भक्ति में लीन हो गए।
इस कथा का भव्य आयोजन दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर में अध्ययन स्कूल के पास एक बड़े मैदान में भव्य पंडाल को सजाकर बड़े-बड़े तीन पंडाल जिनमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। पंडाल की व्यवस्था बैठने की व्यवस्था सोफे कुर्सी दरिया आदि की व्यवस्था को देखकर सभी आज आने वाले भक्तों ने व्यवस्था अच्छा बताया सभी कथा सुनकर बहुत खुश थे मानों जैसे शिवजी का कोई अद्भुत प्रसाद इन्हें मिल गया हो सभी शिव का नाम जपते कथा से अपने घरों को गए और सुविख्यात महाकथावाचक श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा सुनाई गई श्री शिव महापुराण कथा कागुणगान करते देखे गए।
आज कथा का पहला दिन था जिसमें जिले के बड़े-बड़े अधिकारीगण नेतागण और कई समाजसेवी संस्थाओं के और शिव कथा में सेवादार भारी संख्या में मौजूद रहे। और दूर दराज से चलकर आए हजारों की तादात में सब डाल ओ गुड़गांव फरीदाबाद गाजियाबाद बुलंदशहर हापुड़ मध्य प्रदेश प्रदेशों से श्रद्धालु ने कथा में पहुंचकर कथा का आनंद लिया ।
कथा का शुभारंभ शिवजी की पूजा अर्चना से कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा किया गया उन्होंने मेरठ में इस कथा के आयोजन ऑन के अवसर पर कथा करने वाले श्री केडकेश्वर सेवा समिति के आयोजकों को बधाई दी और उन पर शिव की कृपा बनी रहे ऐसा आशीर्वाद दिया और पंडाल में मौजूद सभी भक्तों को उन्होंने शिव जी का आशीर्वाद दिया जिसे सुनकर सभी उनकी आशीर्वाद रूपी मधुर दिव्य वाणी को सुनकर अभिभूत हो गए। उन्होंने दोपहर 1:00 बजे श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया। जो शाम 4:00 बजे आरती करने के बाद सम्पन्न हुई।
