April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जो खुद से सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं वो निकल जाएं, ईरान में फंसे भारतीयों को दूतावास ने दी सलाह, सहायता के लिए बनाया कंट्रोल रूम

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल में युद्ध जैसी स्थिति के बीच मोदी सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए लिए कंट्रोल रूम बनाया है, हेल्पलाइन नंबर्स के साथ अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले सभी भारतीयों से कहा है कि जो लोग खुद तेहरान के बाहर सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं वो जल्द से जल्द वहां से निकल जाएं। इसके अलावा सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत दूतावास से +989010144557, +989128109115 और +989128109109 नंबरों पर संपर्क करें और अपने स्थान तथा फोन नंबर की जानकारी साझा करें।

भारत सरकार ईरान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत है। दूतावास का प्रयास है कि पहले सभी नागरिकों को तेहरान से किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए उसके बाद धीरे धीरे उनकी स्वदेश वापसी करा ली जाएगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्मेनिया और यूएई के समकक्षों से इस संबंध में बात भी की। इसी कड़ी में 100 भारतीयों को सोमवार रात ईरान से सड़क मार्ग से आर्मेनिया भेजा गया है। आपको बता दें कि ईरान और इजरायल दोनों ने ही अपने एयर स्पेस को बंद कर रखा है। यही कारण है कि हवाई मार्ग से सीधे भारतीयों को ला पाना संभव नहीं है।

भारतीय दूतावास के अधिकारी अपने नागरिकों को तेहरान से कोम शहर भिजवा रहे हैं। कोम तेहरान से 148 किलोमीटर दूर है और फिलहाल वो सुरक्षित स्थान है। आपको बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए सैन्य संघर्ष का आज पांचवां दिन है। शुक्रवार को इजरालय ने 200 फाइटर जेट्स के जरिए ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन अटैक किए। तब से दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *