बागपत में दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात चलती ट्रेन में लिंचिंग की वारदात,सीट को लेकर हुई कहासुनी में भीड़ ने हमला कर ली युवक की जान
1 year ago
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके/हिंद फोकस न्यूज बागपत में दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात चलती ट्रेन में लिंचिंग की वारदात,सीट को लेकर हुई कहासुनी में भीड़ ने हमला कर ली युवक की जान बागपत। जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में दिल्ली में जॉब करने वाले युवक दीपक यादव को दर्जन भर से अधिक युवकों की भीड़ ने पीट- पीट कर जान से मार डाला। भीड़ दीपक को 10 किलोमीटर तक बुरी तरह पीटती रही। जिससे उसकी जान चली गई। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पेसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर उसका हुआ था विवाद । खेकड़ा के ऋषि यादव का बेटा दीपक दिल्ली में जॉब करता था। वह प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से घर आता था। ट्रेन में सफर के दौरान फखरपुर में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। गुस्साए युवकों की भीड़ ने दीपक को फखरपुर से लेकर खेकड़ा तक पीटा। सूत्रों के अनुसार भीड़ उसे तब तक पीटती रही जब तक उसकी साँसे ही टूट गई। मुख्य हमलावर राहुल बाबा व उसके 17 अज्ञात साथियों के विरुद्ध परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना को लेकर कस्बा खेकड़ा के निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।