April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी समेत बिहार में 8 दलों को मिला चुनाव चिन्ह

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 8 राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को स्कूल बैग चुनाव चिन्ह मिला है। अब स्कूल बैग के सिंबल पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रशांत किशोर ने स्कूल बैग चुनाव चिन्ह आवंटित होने पर कहा कि यह हमारी पार्टी की विचार धारा के अनुरूप है जो शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है। प्रशांत किशोर के मुताबिक उनकी जन सुराज पार्टी बिहार में शिक्षा, रोजगार के मुद्दे पर जोर देते हुए चुनाव में उतरेगी।

चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम कर चुके प्रशांत किशोर ने अब खुद राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। वो अपनी जन सुराज पार्टी को बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन वाले एनडीए और आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन के खिलाफ एक नए विकल्प के तौर पर जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं। यही कारण है कि बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने का मन बनाया है। प्रशांत किशोर ने हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी खुद न लेकर उदय सिंह को सौंपी है। बिहार जन सुराज पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबंधन की बात नहीं कही है।

इन दलों को भी मिला चुनाव चिन्ह

– भारतीय सार्थक पार्टी का चुनाव चिन्ह कैंची

– लोहिया जनता दल का चुनाव चिन्ह बाल्टी

– राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनाव निशान गैस सिलेंडर

– जन सहमति पार्टी का चुनाव चिन्ह लेडीज पर्स

– विकासशील इंसान पार्टी का चुनाव चिन्ह नाव

– भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी का चुनाव निशान बांसुरी

– राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी का चुनाव चिन्ह अंगूठी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *