June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दरिंदगी, मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़ 

 

दरिंदगी, मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

फर्रुखाबाद। यहां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आठ वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद की हत्या। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय मासूम बुआ के घर आई हुई थी। उसे अगवा कर लिया गया बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मृतका का शव सुबह खेत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के पैनल ने जांच के लिए विसरा, स्लाइड संरक्षित किया है।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बच्ची को लगभग 50 साल का एक अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ले गया था। आरोपी मंदिर के आसपास खाली बोतलें और कबाड़ उठाता देखा गया था। सीसीटीवी में दिख रहा था कि बच्ची को ले जाने वाला साइकिल को पैदल लेकर आगे-आगे चल रहा था। बच्ची उसके पीछे-पीछे जा रही थी। पुलिस अब इस संदिग्ध की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *