इंटरनेशनल

थाईलैंड के फुकेट की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 11 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

शेयर करें:

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुटेक में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। पातोंग के फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आसपास की इमारतों तक फैल गई। यह घटना सुबह करीब 03:20 बजे की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और अन्य रेस्क्यू दल घटनास्थल पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के पास लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप लेते हुए पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि पूरी बात जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 100 से ज्यादा बाइक खड़ी थीं और आग से वो सब जलकर खाक हो गई हैं। वहीं ज्यादातर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने की वजह से हुई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोगों को बिल्डिंग से निकलने का मौका ही नहीं लग पाया। लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों की ओर भागे मगर धुआं भर जाने के कारण उनका सांस लेना मुश्किल हो गया और 11 लोगों की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद इमारत में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। मृतकों के शव इमारत की तीसरी और पांचवी मंजिल पर मिले। वहीं जो लोग घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में मिले वो 10वीं मंजिल पर थे। इससे पहले इसी वर्ष जुलाई में बैंकॉक के एक बार में हुए अग्निकांड में 40 लोगों की मौत हो गई थी।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें