July 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अल-कायदा मॉड्यूल चलाने के आरोप में शमा परवीन को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु। गुजरात पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात एटीएस ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से आतंकी संगठन अल-कायदा मॉड्यूल चलाने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम शमा परवीन है। बताया जा रहा है कि शमा परवीन कर्नाटक की राजधानी में बैठकर आतंकी संगठन अल-कायदा के पूरे मॉड्यूल को ऑपरेट कर रही थी।

गुजरात एटीएस ने पहले गिरफ्तार हुए चार आतंकियों से पूछताछ के आधार पर बेंगलुरु में छापा मारा और अल-कायडा मॉड्यूल की शमा परवीन को गिरफ्तार किया। शमा परवीन की उम्र 30 साल है। उसे इस मॉड्यूल का मुख्य महिला आतंकी बताया गया है। इस मॉड्यूल के 2 आतंकी गुजरात से पकड़े गए थे। इसके अलावा गुजरात एटीएस ने छापा मारकर अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट के 1-1 आतंकी को दिल्ली और नोएडा से भी गिरफ्तार किया था।

गुजरात एटीएस की इस कार्रवाई से पहले भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से पहले कई आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें अल-कायदा के आतंकी भी शामिल थे। कर्नाटक और तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर आतंकी साजिश रचे जाने की जानकारी पहले आती रही है। कर्नाटक के मेंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा में आईईडी ले जाते वक्त धमाका भी हुआ था। जिसमें दो संदिग्ध घायल हुए थे। साल 2008 में बेंगलुरु में सीरियल धमाके भी हुए थे। कर्नाटक के भटकल इलाके से यासीन भटकल समेत कई खूंखार आतंकी भी बने थे। अब शमा परवीन की गिरफ्तारी से साफ हो रहा है कि कर्नाटक में अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed