June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर दिसंबर 2018 में हिंसा करने वाले, एवं इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में न्यायालय द्वारा पांच को उम्र कैद 33 को 7-7 साल की सजा

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़       

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर दिसंबर 2018 में हिंसा करने वाले, एवं इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में न्यायालय द्वारा पांच को उम्र कैद 33 को 7-7 साल की सजा

बुलंदशहर। 3 दिसंबर 2018 को हुई हिंसा में कोर्ट का फैसला आया। 5 को उम्रकैद, 33 को 7–7 साल की सजा सुनाई । खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों ने बवाल काटा। पुलिस चौकी फूंक दी। दर्जनों वाहन जला दिए। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या में प्रशांत नट, डेविड, राहुल, जॉनी चौधरी और लोकेंद्र को उम्रकैद हुई।

हिंसा करने में योगेश राज, चमन, देवेंद्र, आशीष चौहान, रोहित राघव, जितेंद्र गुर्जर, सोनू, जीतू फौजी, नितिन, मोहित, रमेश जोगी, विशाल त्यागी, हेमराज, अंकुर, अंटी, आशीष, हरेंद्र, टिंकू, गुड्डू, सचिन जाट, सतेंद्र राजपूत, सतीश, विनीत, राजीव, सचिन कोबरा, पवन, शिखर अग्रवाल, उपेन्द्र राघव, सौरभ, राजकुमार, कलुवा, नितिन पंडित और जयदीप को 7–7 साल की सजा हुई।

योगेश राज – जिला पंचायत सदस्य
सचिन अहलावत – BJP मंडल अध्यक्ष
पवन राजपूत– RSS नगर कार्यवाह
शिखर अग्रवाल– निषाद पार्टी का लोकल लीडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *