March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना के बाद अब डेंगू पर वार को तैयार मोदी सरकार, 9 राज्यों में भेजी सेंट्रल टीमें

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में कोरोना वायरस के बाद अब डेंगू का कहर बढ़ रहा है। जिस तरह से सरकार ने वैक्सीनेश्न अभियान चलाकर कोरोना पर पकड़ कसी थी उसी तरह अब सरकार ने डेंगू को लेकर अपनी कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने डेंगू पर काबू पाने की पूरी तैयारी कर ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को डेंगू के प्रकोप से निपटने में सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों समेत तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों के केंद्रीय दलों को भेजा। सरकार ने ये फैसला पंजाब, हरियाणा, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर में डेंगू के मामलों में आ रही बढ़ोतरी के मद्देनजर लिया है।

सरकार की ओर से जिन दलों को भेजा है उनमें राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी शामिल हैं। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक और प्रमुख सचिवों (स्वास्थ्य) को पत्र भी भेजा गया है जिसमें ये जानकारी दी गई है कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों सहित तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करके राज्य सरकारों की सहायता के लिए केंद्रीय दलों की तैनाती करने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दें, सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को डेंगू के बढ़ते मामलों वाले राज्यों की पहचान करने और विशेषज्ञों की टीम को भेजने का निर्देश दिया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बीमारी पर नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राजधानी दिल्ली में डेंगू की मौजूदा हालातों की समीक्षा की थी। यहां ध्यान हो, इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 1,530 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में से ज्यादातर 1,200 मामले अक्टूबर महीने में सामने आए। ये आंकड़ा बीते चार सालों में इस महीने की सबसे अधिक संख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *