May 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर साहिबाबाद सब्जी मंडी में चली अंधाधुंध गोलियां अफरा – तफरी का माहौल अधिकारी मौके पर इस मामले में देर शाम पुलिस ने मुख्य अभियुक्त हरीश प्रधान सहित आठ अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़           

 

गाजियाबाद के साहिबाबाद फल एवं सब्जी मंडी में सोमवार सुबह वर्चस्व की लड़ाई में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी।

गाजियाबाद। थाना लिंकरोड सब्जी मंडी में हुई फायरिंग मामले में  पुलिस टीम द्वारा वादी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त हरीश चौधरी सहित कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, मंडी परिसर में एक मीटिंग आयोजित थी। इसी दौरान बाहर से आए कुछ हमलावरों ने तीन लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

मंडी परिसर में पहले भी वर्चस्व को लेकर कई बार विवाद सामने आ चुके हैं, और आज फिर उसी टकराव ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। गोली चलने से सब्जीमडी में अफरा तफरी का माहौल बन गया एवं भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी और ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त सहित कुल 8 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *