April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों संग मनाएंगे दिवाली

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में पहुंचे है। यहां वो नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। साल 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, वो हमेशा ही दिवाली का पर्व जवानों संग ही मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्टर में होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवाशियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।”

हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाते नजर आएंगे। इस बार भी पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाने जा रहे हैं।  खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को दिवाली का त्योहार जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दिवाली पर राजौरी जिले के नौशहरा आ जा रहे हैं जहां वो सैनिकों के संग त्याेहार की खुशियां बांटेंगे। सूत्राें के अनुसार, पीएम मोदी दिवाली पर बॉर्डर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सेना के जवानों के साथ नौशहरा ब्रिगेड में दीवाली आएंगे। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *