धनतेरस की रौनक भी इस बार और ज्यादा रहेगी, जीएसटी सुधारों के फायदे गिनाते हुए बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी स्लैब में हुए सुधारों पर बात करते हुए कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है। आठ वर्ष पहले जब जीएसटी लागू हुआ, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। तब देश को कई तरह के टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने का एक बड़ा काम किया गया। अब आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म किया गया। मीडिया में इसे जीएसटी 2.0 कह रहे हैं लेकिन असल में यह देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है। डबल डोज का मतलब है एक तरफ देश के सामान्य परिवार की बचत और दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती।
अपने आवास पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मिलते हुए GST सुधारों पर मोदी बोले, कांग्रेस सरकार ने कैसे आपका मासिक बजट कैसे बढ़ाया था, यह कोई नहीं भूल सकता। रोजमर्रा की हर चीज पर उस कांग्रेस के जमाने में बहुत टैक्स लगता था। हालात यह थी कि वह बच्चों की टॉफियों पर भी 21 फीसदी टैक्स लगाते थे अगर मोदी ने ऐसा किया होता, तो बाल नोच लेते। मोदी ने बोले, जीएसटी सुधार से युवाओं के लिए एक और लाभ फिटनेस क्षेत्र में होने वाला है। जिम, सैलून, योग जैसी सेवाओं पर GST कम कर दिया गया है, जिसका अर्थ है कि हमारे युवा फिट होने के साथ-साथ सक्रिय भी होंगे। GST में किए गए सुधारों का सारांश यह है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 रत्न जुड़ेंगे। GST प्रणाली सरल होगी, भारत के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा, उपभोग और विकास दर में वृद्धि होगी, व्यापार करने में आसानी होगी, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा और एक विकसित भारत के लिए सहकारी संघवाद मज़बूत होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, एक ओर, हमारी सरकार नवाचार और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। दूसरी ओर, हमें अपनी नई पीढ़ी, स्कूली बच्चों, छात्रों और युवाओं को डिजिटल दुनिया के नकारात्मक प्रभावों से बचाना होगा। उनके स्वास्थ्य और उत्पादकता को सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उनके स्वास्थ्य और उत्पादकता को सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
