April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार की महिलाओं के लिए नीतीश कुमार ने फिर किया बड़ा एलान, बोले- अच्छा रोजगार करेंगी तो देंगे 2 लाख रुपए तक की मदद

राजगीर। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में पैवेलियन और ग्राउंड का लोकार्पण किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। नीतीश ने कहा कि मौका मिलने पर नालंदा के लिए बहुत काम किए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अब तक 1 करोड़ महिलाओं को राशि दी है।

इसके बाद नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि दी गई है। जो महिलाएं इस रकम से अच्छा रोजगार करेंगी, उनको 2 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2020 में 7 विषय योजना शुरू की। उन्होंने बताया कि 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है। 40 लाख लोगों को रोजगार दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार और नौकरी दे चुके हैं। अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा में कहा कि बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2005 में क्या हालत थी। उस वक्त सिर्फ 28 हजार करोड़ का बजट था। साल 2006 में 34000 करोड़ का बजट किया गया। उन्होंने कहा कि अब बिहार का बजट 316 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में डर का माहौल था। हमारी सरकार बनने के बाद न्याय के साथ विकास हो रहा है। अब कोई झगड़ा-झंझट नहीं होता। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि अपने बच्चों को बताइएगा कि 2005 से पहले बिहार की क्या हालत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *