April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महुआ से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त तेज प्रताप यादव बिहार चुनाव नतीजों के बाद किसे देंगे समर्थन? जानिए क्या बताया

नई दिल्ली। जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने बिहार के लोगों से अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि हर एक वोट बहुत महत्वपूर्ण होता है, मैंने भी वोट डाला है और सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि वो भी अपना वोट डालें। मां राबड़ी देवी द्वारा दोनों बेटों तेज और तेजस्वी को जीत का आशीर्वाद दिए जाने पर तेज प्रताप बोले, माता-पिता का आशीर्वाद अपनी जगह है, लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि महुआ से अपनी जीत को लेकर वह आश्वस्त हैं।

पत्रकारों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि चुनाव नतीजों के बाद उनका स्टैंड क्या होगा, वो किस दल के साथ जाएंगे, तेज प्रताप ने कहा कि जो भी जनमानस को रोजगार देगा, पलायन को रोकेगा, बिहार के विकास के लिए काम करेगा, हम उसके साथ जाएंगे। तेज प्रताप बोले, जनता बनाती है और जनता ही बिगाड़ती है। विरासत तो लोहिया जी की है, कर्पूरी ठाकुर जी की है, जननायक जय प्रकाश नारायण जी की है और उसी से तो लालू जी भी निकले हैं। सामाजिक न्याय, सम्पूर्ण बदलाव, संपूर्ण क्रांति की विचारधारा जो जय प्रकाश नारायण जी की है, उसे ही लालू जी आगे बढ़ा रहे हैं, वही विचारधारा मेरी है।

तेज प्रताप से जब यह पूछा गया कि अगर आपको मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा तो क्यों कोई गंवाएगा? कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि अभी क्या बनना है, क्या नहीं बनना है ये सब 14 नवंबर को तय हो जाएगा। हालांकि उन्होंने यह कहा कि उनको कुर्सी का लोभ नहीं है। बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव की पार्टी आरजेडी में वापस जाने की खबरों को सिरे से नकार चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *