अदिति मिश्रा जेएनयू की नई अध्यक्ष, छात्र संघ चुनाव में चारों पदों पर यूनाइटेड लेफ्ट का परचम
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट यूनाइटेड का परचम लहराया है। अध्यक्ष समेत सभी चार सीटें यूनाइटेड लेफ्ट के खाते में गई हैं। लेफ्ट की अदिति मिश्रा जेएनयू की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की कैंडिडेट के. गोपिका बाबू ने जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव और संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट यूनाइटेड की दानिश अली ने विजय पताका फहराई है। एबीवीपी को पिछले साल संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली थी मगर इस बार एक भी सीट पर एबीपीवी कैंडिडेट की जीत नहीं हो सकी।
अध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट की उम्मीदवार अदिति मिश्रा और एबीवीपी कैंडिडेट विकास पटेल के बीच टक्कर थी। जिसमें अदिति मिश्रा ने 400 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद की विजयी कैंडिडेट के. गोपिका बाबू ने एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1200 से ज्यादा मतों से हराया। महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को शिकस्त दी। जबकि संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली (लेफ्ट) ने अनुज दमारा (एबीवीपी) को हराकर जीत दर्ज की। इस तरह से चार पदों में से तीन पर छात्राओं ने कब्जा किया है।
अदिति मिश्रा और विकास पटेल के अलावा अध्यक्ष पद के लिए कुल सात कैंडिडेट विकास बिश्नोई (एनएसयूआई), राज रतन राजोरिया (बापसा), शीर्षा इंदु (दिशा), शिंदे विजयलक्ष्मी (प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन) और अंगद सिंह (निर्दलीय) चुनाव मैदान में थे। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में वोटिंग ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होती है, बल्कि बैलेट पेपर से होती है, इसी कारण से वोटों की गिनती में समय लग गया और नतीजे कुछ देर से जारी हो सके।
