April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जब भी बंटे थे, तो कटे थे, बंटना नहीं है, बिहार की जनता से योगी आदित्यनाथ का आह्वान, कांग्रेस-आरजेडी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बिहार में परिहार, बेतिया और बगहा विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान योगी ने कहा कि बिहार के अंदर पहले चरण के मतदान ने साबित कर दिया है, कांग्रेस, आरजेडी और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। योगी ने बिहार की जनता से कहा, लालटेन वाले रात को लालटेन बंद करके डकैती डालते थे। जाति के नाम पर कांग्रेस, आरजेडी और एसपी सभी दल बांटने का काम कर रहे हैं, यह भारत का इतिहास रहा है, जब भी बंटे थे, तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस और आरजेडी के जंगलराज और माफियाराज का मुंहतोड़ जवाब देना है।

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी फ्री में राशन दे रहे हैं। आरजेडी के समय राशन तो नहीं मिलता था, बल्कि पशुओं का चारा भी ये डकार जाते थे। याद करिए रसोई गैस का एक एक कनेक्शन कांग्रेस सरकार के समय में 50 हजार रुपए में बमुश्किल मिल पाता था, आज हर गरीब को फ्री में कनेक्शन मिल रहा है। एक तरफ विकास है, दूसरी तरफ किसानों का सम्मान भी है। देश में 12 करोड़ अन्नदाता किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी मोदी जी दे रहे हैं। यही नहीं लखपति दीदी के रूप में महिला स्वालंबन और उनके सम्मान का काम भी एनडीए की सरकार कर रही है।

योगी बोले, अब तो सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, यह काम केवल NDA सरकार ही कर सकती है। बिहार अब एकदम बदल चुका है, ‘समृद्ध बिहार’ बनने की ओर उत्सुक दिखाई दे रहा है। बिहार की जनता अपने एक-एक वोट से NDA की विजय सुनिश्चित करने जा रही है। जब 14 नवंबर को परिणाम आएंगे तो ‘फिर एक बार-NDA सरकार’ का नारा बुलंद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *