February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मारा गया खूंखार नक्सली माडवी हिडमा, दंतेवाड़ा और झीरम घाटी हमलों में था 1 करोड़ के इस इनामी नक्सली का हाथ

नई दिल्ली। झीरम घाटी समेत कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल खूंखार कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे समेत 6 नक्सली मारे गए हैं। माडवी हिडमा पर आम लोगों और सुरक्षाबलों पर 26 हमले करने का आरोप था। हिडमा पर 1 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया था। छत्तीसगढ़ से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के एक जंगल में छिपे हिडमा और उसकी पत्नी को सुरक्षाबलों ने पुख्ता जानकारी मिलने पर घेरकर मार गिराया। माडवी हिडमा और उसकी पत्नी के एनकाउंटर में मारे जाने से नक्सलियों को जोरदार झटका लगा है। सुरक्षाबल लंबे समय से हिडमा की तलाश कर रहे थे। एनकाउंटर की जगह से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

माडवी हिडमा का जन्म अब छत्तीसगढ़ (पहले मध्य प्रदेश) के सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में 1981 में हुआ था। हिडमा कम उम्र में ही नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी का बटालियन प्रमुख और सीपीआई-माओवादी की सेंट्रल कमेटी का सदस्य बन गया। बस्तर क्षेत्र से नक्सली संगठन में शामिल होने वाला वो अकेला आदिवासी था। राजे उर्फ राजक्का से माडवी हिडमा की शादी हुई थी। साल 2010 में दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में सीआरपीएफ के 76 जवान हमले में शहीद हुए थे। इसमें हिडमा का हाथ था। इसके अलावा 2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 27 लोगों की हत्या भी हिडमा के नेतृत्व में नक्सलियों ने की थी। साल 2021 में सुकमा-बीजापुर में घात लगाकर हिडमा और उसके साथी नक्सलियों ने 22 जवानों को शहीद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *