April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रूसी राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पुतिन आज सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रहे। रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में उनको पहले 21 तोपों की सलामी दी गई और उसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह किसी भी राष्ट्रप्रमुख को मिलने वाला सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से पुतिन हैदराबाद हाउस के लिए रवाना हो गए।

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं में कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी और भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर मोहर लगेगी। मोदी और पुतिन द्विपक्षीय बैठक के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे व्लादिमीर पुतिन की भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक होगी। बता दें कि कल रात पुतिन का विमान भारत में लैंड हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने खास दोस्त को रिसीव करने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे।

इसके बाद पुतिन अपनी विशेष कार को छोड़कर मोदी के साथ फॉर्च्यूनर में सवार होकर प्रधानमंत्री आवास तक गए थे। वहां मोदी ने उनके लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया था। मोदी ने कहा था अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है। कल होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *