April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नवीन जिंदल की बेटी की शादी में कंगना रानौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले का जबरदस्त डांस

नई दिल्ली। अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच आपने जुबानी जंग होती देखी ही है, लेकिन क्या निजी जिंदगी में ये नेता आपस में इसी तरह उलझते हैं? जवाब है नहीं। नेताओं की निजी जिंदगी आपस में टकराव से परे होती है। यहां तक कि नेता एक साथ नाचते-गाते भी हैं। ऐसा ही नजारा 5 दिसंबर 2025 को बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी की शादी के दौरान भी दिखा। सियासत में एक-दूसरे की धुर विरोधी महिला सांसद एक साथ नवीन जिंदल की बेटी की शादी में डांस करती दिखीं।

लोकसभा में कंगना रानौत बीजेपी की सांसद हैं। वहीं, महुआ मोइत्रा लोकसभा में टीएमसी का प्रतिनिधित्व करती हैं। जबकि, सुप्रिया सुले एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद हैं। महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले तो विपक्ष के इंडी गुट की ही सदस्य हैं। जबकि, बीजेपी की कंगना रानौत इंडी गुट के खिलाफ मुखर तौर पर अपने विचार रखने के लिए पहचानी जाती हैं। बावजूद इसके नवीन जिंदल की बेटी की शादी में कंगना रानौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के ‘दीवानगी-दीवानगी’ गाने पर जमकर डांस भी किया। आप देखिए किस तरह तीनों महिला सांसद इस गीत पर डांस करती नजर आईं।

तीनों सांसदों ने इस डांस के लिए प्रैक्टिस भी की थी। मंच पर सुप्रिया सुले, महुआ मोइत्रा और कंगना रानौत के साथ नवीन जिंदल भी थिरक रहे थे। इस वीडियो को देखकर ये नसीहत भी मिलती है कि भले ही मतभेद हों, लेकिन मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। आपस में ऐसी तकरार भी नहीं होनी चाहिए कि फिर कभी आमने-सामने आएं, तो नमस्कार न कर कन्नी काटनी पड़े। बात नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की करें, तो उन्होंने शाश्वत सोमानी से ब्याह रचाया है। शाश्वत सोमानी के पिता संदीप सोमानी नामचीन कारोबारी हैं। शाश्वत की मां का नाम सुमिता सोमानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *