June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारतीय रेलवे से सफर करना होगा सस्ता, कम हुआ किराया, लेकिन सुविधाओं में भी की जाएगी कटौती

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप कम होने के साथ ही रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने और नियमित ट्रेनों को भी बहाल करने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से यात्रियों को उनके किराए पर राहत मिल पाएगी। इसके साथ ही कोरोना काल में यात्रियों को सफर करने के लिए 30 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ रहा था। लेकिन अब रेल यात्रियों को कोरोना काल से मिलने वाली कई सुविधाएं नहीं मिल पाएगी।

दरअसल कोरोना महामारी की वजह से देश में 25 मार्च 2020 से ट्रेन सेवाओं पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई थी। बता दें कि रेलवे के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। हालांकि इस दौरान ट्रेन से माल की आवाजाही चालू रही, केवल यात्री ट्रेनों पर रोक लगाई थी। जिसके बाद मई 2020 से पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बाद में स्पेशल ट्रेनों के रूप में भारतीय रेल ने फिर से दौड़ लगानी शुरू कर दी थी। रेगुलर ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर उन्हें स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित किया गया। इन ट्रेनों में नॉर्मल से 30% ज्यादा किराया वसूला जा रहा था।

अब होगा यह फायदा

कोरोना का प्रकोप अब कम होने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से इन ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला लिया गया है। यानी मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब रेग्युलर ट्रेनों की तरह ही होगी। यह ट्रेनें फिर से रेग्युलर नंबर के साथ दौड़ लगाना शुरु कर देंगी। इसके साथ ही स्पेशल किराया भी अब नहीं लिया जाएगा।

सुविधाओं में कटौती

रेलवे के सर्कुलर के दौरान कहा गया है कि एडवांस में बुक की जा चुकी टिकटों पर रेलवे की ओर से न कोई अतिरिक्त किराया वसूल किया जाएगा और न ही किसी तरह का पैसा वापस होगा। इस दौरान रेलवे ने यह भी कहा कि भले ही स्पेशल किराया खत्म किया जा रहा है लेकिन ट्रेनों का किराया प्री-कोविड लेवल पर ही रहेगा। पहले की तरह कंबल, कंसेशन और पैंट्री की सुविधा बहाल नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *