February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी में अब 6 जनवरी को जारी होगी SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, निर्वाचन आयोग ने घोषित तिथियों में किया संशोधन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधी घोषित तिथियों में निर्वाचन आयोग के द्वारा संशोधन किया गया है। इसके तहत SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जो पहले 1 जनवरी, 2026 को जारी होनी थी अब वो 6 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही एक महीने की अवधि तक यानी 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियों को दर्ज कराया जा सकेगा। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जबकि 6 मार्च, 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को प्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत की थी। आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश में कुल रजिस्टर्ड वोटर की संख्या 15.44 करोड़ थी। अब SIR के जांच के बाद इन वोटर्स में से लगभग 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे जाएंगे। जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाएंगे, उनमें से 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं जो अब उस क्षेत्र के वोटर नहीं हैं क्योंकि वो किसी दूसरी जगह पर रहने लगे हैं। वहीं करीब 1.11 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो ‘अनमैप्ड’ श्रेणी में हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जाएगा ताकि चुनाव आयोग ने जिन 12 दस्तावेजों किो मान्य करार दिया है उनमें से किसी एक को जमा करें जिससे उनका नाम ‘मैप्ड’ श्रेणी में शामिल किया जा सके और फाइनल वोटर लिस्ट में उनका नाम हो।

यूपी के साथ ही चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी SIR की शुरुआत की थी। इससे पहले 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु तथा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तारीखों में संशोधन करते हुए अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *