February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट का ऐलान कर दिया गया है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। यह रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी की रात की यात्राओं पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जो ट्रेन गुवाहाटी से आएगी उसमें असमिया भोजन मिलेगा और जो ट्रेन कोलकाता से जाएगी उसमें बंगाली भोजन परोसा जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की तकनीक और डिजाइन पर चर्चा करते हुए उन्नत सुरक्षा प्रणालियों, मॉडर्न एयरोडायनिक्स, बेहतर सस्पेंशन, ऊर्जा-कुशल कर्षण और लंबी दूरी की यात्रा के लिए उन्नत यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। रेल मंत्री ने बताया कि 6 महीने में 8 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाने की योजना है। इस साल के आखिरी तक 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनकर आएंगी।

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन की तारीख एक या दो दिन में फाइनल हो जाएगी। जबकि 15 से 20 दिन में ट्रेन का शुभारम्भ कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो दिन पहले ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड ट्रायल का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रही थी और ट्रेन के अंदर पानी से भरे गिलास रखे गए थे, खास बता यह रही कि ट्रेन की इतनी स्पीड के बावजूद गिलास से पानी का एक बूंद भी नहीं गिरा।

किराए की दरें-

– एसी 3-टियर : ₹2,300

– एसी 2-टियर : ₹3,000

– फर्स्ट एसी : ₹3,600

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed