February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिमाचल प्रदेश के सोलन में विस्फोट, कई घरों के शीशे टूटे, लोगों में दहशत, जांच जारी

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत आने वाले नालागढ़ में आज सुबह एक भयंकर विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई घरों और आर्मी अस्पताल की खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए। विस्फोट की गूंज लगभग 400 से 500 मीटर तक सुनाई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि विस्फोट के असल कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं इस विस्फोट की घटना से लोगों में दहशत है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद कुछ समय के लिए तो वहां धुएं का गुबार छा गया, कुछ भी दिखाई नहीं दिया। जिस जगह पर यह घटना हुई है वो बद्दी पुलिस के अंतर्गत आता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी बद्दी विनोद धीमान भी घटनास्थल पर गए। उनके साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और अहम सबूत जुटाए। विस्फोट क्यों हुआ इस बात की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने आस पास के इलाके में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी नागरिक को घटनास्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं है।

घटनास्थल के पास में मौजूद एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि जिस वक्त विस्फोट हुआ वो अपने साथी के साथ चाय की दुकान पर बैठा था। धमाका इतना जोरदार था कि सारा इलाका हिल गया। यह विस्फोट नालागढ़ थाने के आईओ रूम के बगल वाली गली में हुआ। घटनास्थल से फिलहाल कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। शिमला से आई फोरेंसिंक टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसी केमिकल के जरिए ब्लास्ट हुआ या इसमें किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed