April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चौमूं में पत्थरबाज उपद्रवियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली। जयपुर के चौमूं में हाल ही में हुई हिंसा के बाद अब पत्थरबाजों पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में 4 अवैध निर्माणों और 20 अवैध बूचड़खानों पर नोटिस चस्पा किए, उनसे अवैध निर्माण के संबंध में जवाब देने के लिए कहा था। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया था। नोटिस का जवाब देने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर की थी ऐसे में आज नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दें कि चौमूं में स्थित कलंदरी मस्जिद के बाहर अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद के बाद 25-26 दिसंबर की देर रात हिंसा भड़क गई थी। लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा था। इलाके में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद दी गई थी। दरअसल कलंदरी मस्जिद के बाहर सड़क किनारे काफी समय से पत्थर पड़े थे, जिसकी वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम लगता था। इन पत्थरों को आपसी सहमति से हटवा दिया गया।

इसके बाद मस्जिद के बाहर कुछ लोगों ने लोहे की रेलिंग लगाकर स्थाई तौर पर कब्जे का प्रयास किया। जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो पुलिस वहां पहुंची और अवैध रेलिंग तोड़े जाने का काम शुरू हुआ तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस को अभी भी 15 लोगों की तलाश है जो हिंसा में शामिल थे। चोमू में बुलडोजर की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, जिन उपद्रवी लोगों ने समाज में अशांति फैलाने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया वो लोग हमारे समाज के लिए खतरा हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आदेश पर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *