कॉन्सर्ट में KISS करना तारा सुतारिया को पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया से ब्रेकअप, AP ढिल्लन बने वजह!
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतरिया और एक्टर वीर पहाड़िया को लेकर एक शॉकिंग खबर निकलकर सामने आई है। जैसा कि आप जानते हैं तारा सुतारिया अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर टॉक ऑफ़ द टाउन बनी रहती हैं। तारा और वीर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक रखा था लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने ब्रेकअप कर लिया है।
दरअसल, फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने एकदूसरे से अलग होने का फैसला किया है। बता दें कि तारा और वीर ने साल 2025 की शुरुआत में ही एकदूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया और अक्सर पब्लिकली एक साथ स्पॉट होते रहते थे। लेकिन हाल ही AP ढिल्ल्न के कॉन्सर्ट में तारा का AP को गले लगाना और KISS करना और फिर इसके वीर का रिएक्शन दोनों ही कैमरे में कैद हुआ।
AP ढिल्ल्न के कॉन्सर्ट से तारा और वीर का ये वीडियो आग की तरह वायरल हुआ और देखते ही देखते मीम फेस्ट बन गया। विवाद बढ़ने के बाद तारा की तरफ से बयान भी दिया गया कि वीडियो गलत एंगल से वायरल की गई। ये भी कहा गया कि तारा के खिलाफ नेगेटिव PR चलाया गया लेकिन अब लगता है तारा को ये कॉन्सर्ट काफी महंगा पड़ा। खैर ब्रेकअप की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है और ना ही तारा या वीर में से किसी ने भी अभी तक ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया फिल्म टॉक्सिक में यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के साथ नजर आएंगी। फिल्म से उनका पहला पोस्टर सामने आ गया है जिसे अब फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
