February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुस्लिम होने की वजह से काम न मिलने का बयान देकर विवाद पैदा करने वाले म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने अब दी सफाई

मुंबई। मुस्लिम होने के कारण बॉलीवुड में काम न मिलने और ‘छावा’ को दो समुदायों के बीच नफरत बढ़ाने वाली फिल्म बताने का बयान देकर विवाद में घिरे ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने अब सफाई दी है। एआर रहमान ने सफाई में एक वीडियो जारी किया है। एआर रहमान ने कहा है कि उनका इरादा किसी को दुखी करना या भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में एआर रहमान ने कहा है कि उनके लिए संगीत हमेशा ही लोगों और संस्कृति से जुड़ने, उन्हें सेलिब्रेट करने और सम्मान देने का जरिया रहा है। एआर रहमान की ओर से सफाई वाला बयान जानने और सुनने से पहले देखिए उन्होंने क्या कहकर विवाद पैदा किया था।

अपने सफाई वाले वीडियो में एआर रहमान ने कहा है कि भारत सिर्फ उनका घर नहीं, बल्कि प्रेरणा और गुरु भी है। म्यूजिक कंपोजर ने कहा है कि उनका उद्देश्य कभी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। रहमान ने उम्मीद जताई कि लोग उनकी ईमानदारी और सच्चे इरादों को समझेंगे और महसूस करेंगे। एआर रहमान ने कहा कि भारत ने उनको वो मंच दिया, जहां अपनी रचनात्मकता का पूरी आजादी से प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत ने हमेशा प्रेरित करने के साथ काम को सार्थक बनाया। एआर रहमान ने अपने कई प्रोजेक्ट का उदाहरण दिया और कहा कि उसमें भी काम किया, जिसे वेव्स समिट में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने पेश किया गया। उन्होंने रामायण फिल्म का भी जिक्र किया।

एआर रहमान की तरफ से विवाद पैदा करने वाला बयान देने पर बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने उनकी निंदा की थी। सिंगर शंकर महादेवन और शान ने एआर रहमान के बयान को बेतुका बताया था। वहीं, एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रानौत ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए एआर रहमान को सबसे बड़ा सांप्रदायिक कहा था। कंगना ने आरोप लगाया था कि बीजेपी समर्थक होने की वजह से एआर रहमान ने उनसे मिलने तक से इनकार कर दिया था। खास बात ये है कि जिस छावा फिल्म का विरोध एआर रहमान ने किया, उसका म्यूजिक भी उन्होंने कंपोज किया था। एआर रहमान रामायण नाम से बन रही फिल्म में भी म्यूजिक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed