February 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसानों के कद्दावर नेता नीरज त्यागी को पुलिस ने किया नजरबंद

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय मुद्दों से जूझ रहे ग्रामीणों एवं किसान मजदूरों की आवाज पर पहरा लगाया गया है प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के मेरठ आगम पर हमें नजरबंद किया गया है कल शाम करीब पांच बजे से ही हमारे घर पर पुलिस मौजूद है ड्यूटी पर तैनात दरोगाओं ने हमें पल भर के लिए भी आंखों से ओझल नहीं होने दिया ।

हम लोग उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों की भूमि अधिग्रहण संबंधी मांगों को लेकर छह गांव की आवाज बने हुए हैं खादर क्षेत्र के मीरपुर हिन्दू गांव की भूमि पर बने डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज कराने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग एवं डंपिंग ग्राउंड को स्थानांतरित करने की मांग का समर्थन हमारी नजरबंदी का कारण बना हुआ है इस तरह हमारी आवाज को दबाने का रास्ता अपनाना लोकतंत्र की हत्या है ।

इससे अच्छा तो मीरपुर हिन्दू गांव में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों,महिलाओं ,ओर बच्चों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता ही ठीक रही जिसके बाद हमारे मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं का ध्यान आकर्षित हुआ । बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के बाद हमारी मांगें चर्चा का विषय बनकर समाधान की तरफ आगे तो बढ़ी हैं । ये कैसा लोकतंत्र है जहां सरकार से अपना अधिकार मांगने पर देश की जनता को सरकार की दमनात्मक कार्यवाहियों का सामना करना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *