मेरठ इतिहास रचने को तैयार : 22 फरवरी को ‘नमो भारत’ RRTS के द्वितीय चरण का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नरेंद्र बंसल-
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 22 फरवरी 2026 को मेरठ की पावन धरती पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रथम Regional Rapid Transit System (RRTS) ‘नमो भारत’ ट्रेन के द्वितीय चरण का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि नए भारत की तेज़ रफ्तार, आधुनिक सोच और समग्र विकास का प्रतीक मानी जा रही है।
लोकार्पण से पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी नगर एवं मेरठ साउथ ‘नमो भारत’ स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और समयबद्ध, सुव्यवस्थित व सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रस्तावित जनसभा स्थल पर आयोजित बैठक में सुरक्षा, यातायात, संगठनात्मक तैयारियों और प्रशासनिक समन्वय की भी समीक्षा की गई।
22 फरवरी को प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्येक बूथ, मंडल और संगठनात्मक इकाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में मेरठ विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। 22 फरवरी को होने वाला यह कार्यक्रम न केवल शहर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बनेगा।
