February 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

घुसपैठियों को निकालने के लिए योजना…सीमा से सटे इलाकों में बुलडोजर एक्शन, बिहार में गृहमंत्री अमित शाह ने किए बड़े एलान

अररिया। घुसपैठियों को भारत से निकाल बाहर करने के लिए मोदी सरकार योजना लागू करने की तैयारी में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार के अररिया में ये बड़ा एलान किया। गृहमंत्री शाह ने कहा कि घुसपैठियों से आजादी का मतलब सिर्फ वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाना नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की जमीन से हर घुसपैठिए को निकालने के लिए योजना लागू करने के हम पक्के इरादे वाले हैं। सुनिए गृहमंत्री अमित शाह ने और क्या कहा?

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि बिहार के बांग्लादेश से लगे सीमांचल इलाके में बड़ी तादाद में घुसपैठिए हैं। बीजेपी ने कहा था कि बिहार में उसकी सरकार बनने पर वो सीमांचल इलाके से घुसपैठियों को चिन्हित कर निकाल बाहर करेगी। अमित शाह ने अररिया में यही बात कही। अमित शाह ने ये भी कहा कि सभी अफसरों के साथ बैठक कर पहले चरण में बिहार में सीमा से लगे 10 किलोमीटर भीतर तक सभी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन की भी बात कही। अमित शाह के इस एलान से साफ है कि जल्दी ही मोदी सरकार पूरे देश में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से भाषण में देश के कई राज्यों में डेमोग्राफिक बदलाव पर चिंता जताई थी। पीएम मोदी ने एलान किया था कि इस बारे में और तथ्य हासिल करने के लिए उनकी सरकार डेमोग्राफिक मिशन शुरू करने जा रही है। इसके बाद ही बीजेपी ने घुसपैठियों के मुद्दे को उठाया और अमित शाह के गृह मंत्रालय ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकारी कागजात बनवा कर देने वालों की जांच का काम एनआईए को सौंपा। घुसपैठियों का मुद्दा कितना गंभीर है, ये इसी से समझा जा सकता है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत खुद इस पर गंभीर रुख अपना चुके हैं। अब सबकी नजर इस पर है कि मोदी सरकार इन घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए क्या योजना तैयार करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *