February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने बोला जोरदार हमला, राजधानी तेहरान समेत कई शहरों को मिसाइलों से बनाया निशाना

तेहरान। अमेरिका से तनाव के बीच अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला बोला है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगह बमों और मिसाइलों से हमला किया है। इजरायल ने अपने सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। साथ ही राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर ईरान के पलटवार से जनता को बचाने के लिए बम शेल्टर भी खोले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय और ईरान की मीडिया के मुताबिक तेहरान और ईरान के कई शहरों पर अमेरिका और इजरायल के विमानों ने मिसाइलों से हमला बोला है। इनमें दर्जनों सैन्य ठिकाने हैं।

इजरायल ने इससे पहले 13 जून 2025 को ईरान के तमाम सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। उस वक्त 12 दिन तक ईरान और इजरायल के बीच जंग चलती रही थी। इजरायल लगातार ये आरोप लगाता है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है। जिसे रोकना जरूरी है। इजरायल ने जब 2025 में ईरान पर हमला किया था, उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका की वायुसेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ईरान के नतांज, इस्फहान और फोर्डो परमाणु संयंत्रों पर बम गिराए थे। ट्रंप ने इसके बाद दावा किया था कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है।

ट्रंप ने बीते दिनों ईरान में आम जनता के प्रदर्शन के बाद ईरान के खिलाफ फिर सख्त रुख अपनाया। ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका किसी भी सूरत में ईरान को परमाणु कार्यक्रम जारी रखने नहीं देगा। ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौता करने के लिए कहा है। वहीं, ईरान ने कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है और इसे वो बंद नहीं करेगा। हालांकि, ईरान और अमेरिका के बीच स्विटजरलैंड में कई दौर की बातचीत हुई है। अगर अमेरिका ने भी इजरायल के बाद ईरान पर हमला किया, तो उससे पूरे मध्य-पूर्व में जंग फैल सकती है। ईरान ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो अरब देशों में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *