March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को बीसीसीआई इनाम में देगा 131 करोड़ की धनराशि

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बम्पर इनाम का ऐलान किया है। विश्वविजेता भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इसके साथ ही क्रिकेट बोर्ड ने ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों, टीम के सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर से बधाई देते हुए और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना की है। बीसीसीआई की ओर से इनाम में घोषित धनराशि टीम के सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स में बांटी जाएगी।

इससे पहले जब 2024 में टी20 का वर्ल्डकप भारत ने जीता था तो बीसीसीआई ने विजेता टीम के लिए 125 करोड़ रुपए इनाम में दिए थे। रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत के ओपनर संजू सैमसन इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 89 रनों की बहुत ही शानदार पारी खेली थी। जबकि फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों पर अर्द्धशतक जमा दिया था और टीम के लिए 21 गेंदों में 52 रन बनाए थे।

ईशान किशन ने भी अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 25 गेंदों में 54 रनों की जबर्दस्त पारी खेली थी। शिवम दुबे ने 8 गेंद में 3 छक्के और 2 चौके जड़कर 26 रन बनाए थे। इस तरह से भारतीय टीम ने 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए थे। जबकि अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट हासिल किए थे। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। भारत ही दुनिया की एकलौती ऐसी टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार अपने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *