March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Business: अंबानी की बराबरी पर पहुंचे गौतम अडाणी, 6.63 लाख करोड़ पहुंची दोनों की संपत्ति

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में अब बराबरी देखी जा रही है। दोनों ही अब 6.63-6.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं, जो 89 अरब डॉलर के बराबर है, इसके साथ ही अब यह दोनों ही एशिया के बिजनेस टायकून के सबसे अमीर हैं और बराबरी पर चल रहे हैं।

अडाणी कंपनियों का मार्केट कैप

अडाणी ग्रुप की फर्मों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 10 लाख करोड़ रुपए तक हो गया है। इसके साथ ही अब रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भी 14.91 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। इसके मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस अडाणी ग्रुप से आगे है, लेकिन गौतम अडाणी की अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनियों में अंबानी की हिस्सेदारी की तुलना में ज्यादा है। यही वजह है कि वह एक दिन के लिए अंबानी से ज्यादा अमीर बन गए थे, लेकिन अभी दोनों बराबरी पर ही हैं।

अडाणी की हिस्सेदारी

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 50.61% है, तो वहीं अडाणी की हिस्सेदारी उनकी कंपनियों में 70.59% ही है। अडाणी की 3 कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 74.92% जबकि एक कंपनी में 74.80 और 2 कंपनियों में यह 60-64% है। मार्केट कैपिटलाइजेशन का कैल्कुलेशन शेयर की मौजूदा कीमत से शेयरों की संख्या को गुणा करके किया जाता है। तो वहीं व्यक्ति या कॉर्पोरेशन की संपत्ति में से देनदारियों को घटाने के बाद आई वैल्यू को नेट वर्थ कहा जाता है।

रिलायंस के शेयर में आई गिरावट

सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर तक की डील टूटने के बाद से ही रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट बुधवार को भी जारी रही। वहीं BSE पर रिलायंस का शेयर 1.48% गिरकर 2,350.90 रुपए पर बंद हो गया। जिससे निवेशकों की 22,000 करोड़ रुपए की संपत्ति का सफाया हो गया। मुकेश अंबानी को भी इससे 11,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *