April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेरठ की लेखिका सुमन मलिक को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘हिन्दी गौरव सम्मान 2026’

नरेंद्र बंसल –

मेरठ। जनपद की प्रख्यात लेखिका सुमन मलिक को ‘हिन्दी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान साहित्यिक संस्था साहित्य अर्पण द्वारा प्रदान किया गया, जिसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहा शर्मा हैं।

बताया गया कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान दुबई (यूएई) से प्रदान किया गया है, जो हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। सुमन मलिक को उनके साहित्यिक कार्यों और हिन्दी भाषा के प्रति समर्पण के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

इस उपलब्धि पर साहित्यिक जगत और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे मेरठ और हिन्दी साहित्य के लिए गर्व का विषय बताया है।

सुमन मलिक ने इस सम्मान को हिन्दी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिणाम बताते हुए कहा कि वह आगे भी साहित्य सृजन के माध्यम से हिन्दी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *