May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ममता बनर्जी ने 226 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा, कहा-हम मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सीएम ममता ने पूर्ण बहुमत हासिल करने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी इस बार 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी। एग्जिट पोल्स पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी बोलीं, हम मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बंपर वोटिंग के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया है और टीएमसी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। साथ ही चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

गौरतलब है कि बंगाल में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। दोनों ही चरणों में मतदाताओं ने वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया है। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए कल यानी 29 अप्रैल को वोटिंग हुई। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए विभिन्न एग्जिट पोल्स में इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। P-Marq एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं।

इसी तरह Matrize, Poll Diary और Chanakya Strategies एग्जिट पोल में भी बीजेपी की जीत का बात कही गई है। वहीं People’s Pulse एकलौता ऐसा पोल है जिसमें टीएमसी की जीत के आसार बताए गए हैं। People’s Pulse के अनुसार टीएमसी को इस बार 117 से 187 मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी के खाते में 95 से 110 सीटें जाने का अनुमान इस पोल में लगाया गया है। फिलहाल वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन यह पता चलेगा कि एग्जिट पोल के अनुमान में कितनी सच्चाई है और बंगाल की जनता ने किस दल को सत्ता सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *