दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने तेल पर 8 रुपये घटाया VAT
नई दिल्ली। देश के दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लोगों को राहत दी है। सरकार की ओर से राजधानी में पेट्रोल के दाम कम कर दिए हैं। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में वैट को कम कर दिया गया है, जिसके बाद अब राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये की कमी आ गई है या कहें तो पेट्रोल आठ रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से पेट्रोल पर लगने वाले VAT को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया है। ये नई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।
कई अन्य राज्यों ने भी घटाया है वैट
इस साल की शुरूआत के साथ ही देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे थे। बीते काफी समय तक इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने जनता को गिफ्ट दिया था। सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में पांच और दस रुपये तक की कमी कर दी थी।
