May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

निशांत कुमार बिहार सरकार में बने मंत्री, शपथ लेने से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल सदस्यों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ लेने जाने से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पैर छूए।

नीतीश कुमार ने भी अपने बेटे के सिर पर हाथ रखकर उज्जवल भविष्य का आर्शीवाद दिया। इसके बाद पिता और पुत्र एक दूसरे के गले लगे। पिता से आर्शीवाद लेने के बाद निशांत कुमार ने वहीं मौजूद सांसद संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आशीर्वाद भी लिया। श्रवण कुमार, दिलीप जासयवाल, लेसी सिंह, राम कृपाल यादव, अशोक चौधरी, संजय सिंह टाइगर, निशांत मिश्रा, दामोदर रावत समेत एनडीए के कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सम्राट चौधरी के रूप में पहली बार बिहार में बीजेपी का सीएम बना।

बता दें कि कुछ समय पहले ही निशांत को जेडीयू की सदस्यता दिलाई गई थी तब से उनको किसी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के कयास लगने शुरू हो गए थे। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के ऐलान के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि निशांत कुमार को बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद इस बात की चर्चा थी कि निशांत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं और परिवारवालों के काफी मनाने के निशांत मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *