11 करोड़ की आमदनी में 60 करोड़ का खर्चा, बीजेपी ने आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर उठाया सवाल
नई दिल्ली। बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी विदेश यात्राओं के लिए निशाने पर लिया है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा का आरोप है कि राहुल गांधी की पिछले 10 साल की आमदनी 11 रुपए करोड़ है और इन सालों में उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं में 60 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विदेश दौरे तो सार्वजनिक हैं, मगर उनकी फंडिंग कहां से हो रही है यह सार्वजनिक नहीं है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को इसका उत्तर देना चाहिए।
संबित पात्रा ने कहा, भारत की सबसे बड़े विपक्षी दल (कांग्रेस) के प्रमुख नेता, विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी, लगभग 22 वर्षों से इलेक्टेड ऑफिस में हैं। इन 22 वर्षों में वो कितनी बार विदेश गए? जो जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और जो घोषित की गई है, उसके अनुसार वो 54 बाद विदेश यात्रा पर गए। इनमें इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर, संयुक्त अरब अमीरात की यात्राएं शामिल हैं। 3 मई, 2026 को X और अन्य सोशल मीडिया पर जो फुटेज सर्कुलेट हुआ, जो उनकी अघोषित यात्रा रही उनमें मस्कट और ओमान भी है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की 54 यात्राओं का एक बही-खाता तैयार किया गया है, जिसे मैं आपके सामने रखूंगा। इन बही-खाते में उनकी हर यात्रा का हिसाब लगाया गया है कि राहुल गांधी, उनकी टीम या कांग्रेस पार्टी ने कितना खर्च किया होगा। राहुल गांधी के हर विदेश यात्रा में 3-4 से लोग उनके साथ यात्रा किए हैं, जो बिजनेस क्लास में जाते हैं। 2004 से 2026 तक राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का कुल खर्चा 60 करोड़ रुपए का रहा है। हमारे पास राहुल गांधी के 2013-14 से 2022-23 की आमदनी की डिटेल है जो उन्होंने चुनावी हलफनामे में दिया है। विगत 10 वर्षों में राहुल गांधी की आमदनी 11 करोड़ रुपए थी। 11 करोड़ की आमदनी में राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपए खर्च किया है।
