April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Cyclone Jawad: चक्रवाती तूफान जवाद की ‘दस्तक’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, NDRF की 64 टीमें तैनात, स्कूल भी बंद

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी पर बना हवा के दबाव ने अब जवाद तूफान का रूप ले लिया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आशंका जताई जा रही है कि आज यह तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। जिसके बाद यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद कल यानी 5 दिसंबर को पुरी के तट तक पहुंच जाएगा। तूफान की दस्तक के साथ पुरी में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही समंदर की लहरें भी गति पकड़ रही हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए 64 टीमें भी तैनात कर दी है।

तूफान के दस्तक देने के दौरान हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे के आस-पास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ओडिशा के गंजम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों पर तूफान का ज्यादा असर होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ओडिशा तट पर दस्तक देने के बाद इस तूफान की गति धीमी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ओडिशा में सख्ती

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान जवाद को देखते हुए राज्य के 19 जिलों में 4 दिसंबर को स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें गंजाम, गजपती, पूरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपड़ा, कोरापुट, रायगढ़, कटक आदि जिलों के नाम शामिल हैं। ओडिशा सरकार ने सरकारी अधिकारियों की सप्ताहिक अवकाश की छुट्टी भी रद्द कर दी है।

मछुआरों को समंदर किनारे जाने पर पाबंदी

तूफान की संभावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों में तैनात है। साथ ही  लोगों को अनाउंसमेंट के जरिए सतर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रविवार तक मध्य एवं उत्तर बंगाल की खाड़ी में मछुआरों के लिए समंदर किनारे ना जाने की चेतावनी दी गई है।

तूफान की वजह से ट्रेनें रद्द

प्रशासन ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश से सटे सभी रेल जोन को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। रेलवे की ओर से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 4-5 दिसंबर के लिए रद्द कर दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *