June 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पितृसत्तात्मक समाज का आईना दिखाती है माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ”मां बहन”

नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ”मां बहन” नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का प्रमोशन काफी जोरो-शोर से किया जा रहा था और अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते हैं कैसी है ये फिल्म?

फिल्म की कहानी

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ”मां बहन” एक सिंगल मदर रेखा और उसकी दो बेटियों जया और सुष्मा की कहानी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने रेखा, तृप्ति डिमरी ने जया और धरना दुर्गा ने सुष्मा का किरदार निभाया है जबकि रवि किशन गुप्ता जी बने हैं। अब रेखा, जया, सुष्मा और गुप्ता जी के विवादास्पद पर दिलचस्प ताने-बाने को देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

समाज की कड़वी सच्चाई दिखाती फिल्म:

”मां बहन” पितृसत्तात्मक समाज की कड़वी सच्चाई को बयान करती है जहां एक सिंगल औरत का रहना आज भी कितना मुश्किल है किस तरह एक अकेली औरत जिसकी दो बेटियां है, समाज उसके लिए बेबुनियाद धारणाएं बनाकर उसका जीना मुश्किल कर देता है। माधुरी और तृप्ति की ये फिल्म समाज के उसी पितृसत्तात्मक सोच से लड़ती नजर आती है।

माधुरी दीक्षित वीमेन ओरिएंटेड रोल्स के लिए जानी जाती हैं। रवि किशन का काम शानदार है तृप्ति और धरणा की एक्टिंग रियल सिब्लिंग फील देती है ओवरऑल ”मां बहन” एक डिसेंट वाच है जिसे देखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *